World Student Day

Avul Pakir Jainul-abdeen Abdul Kalam, famous as Dr. A.P. J. Abdul Kalam, was born on 15 October 1931 in Rameshwaram, Madras Presidency, British India. Post his unfortunate demise last year on 27 July, UNO in a fitting tribute, announced his birthday (15 October) as World Student Day.

NEWS from Rajasthan:apj-quote

डॉ. कलाम के जन्म दिन को विद्यार्थी दिवसके रूप में मनाया जाएगा

राज्य के विद्यालयों में शनिवार, 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन ‘विद्यार्थी दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। विद्यालयाें में इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन विद्यालयो में सृजनात्मक गतिविधियों के साथ ही बच्चों के लिए संस्था प्रधानों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दिन विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता, उनके बौद्धिक कौशल को विकसित करने जैसे आयोजन विद्यालयों में होंगे।

पूर्व राष्ट्रपति एवं  मिसाइलमैन डॉ. कलाम को विद्यार्थियों से बहुत प्यार था। इसी के कारण उनका जन्म दिन राज्य में विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाने की राजस्थान में पहल हुई है। उल्लेखनीय है कि डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था और 27 जुलाई, 2015 को शिलांग में एक कार्यक्रम के दौरान उनका निधन हो गया था। डॉ. कलाम हमेशा विद्यार्थियों के मध्य रहे। अंतिम सांस भी उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ली थी।

error: Content is protected !!